हरिद्वार: नशे की हालत में दी हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी, डायल-112 पर किया कॉल, गिरफ्तार

Spread the love

शे की हालत में एक युवक ने डायल-112 पर कॉल कर चार दिन के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 12 घंटे के अंदर आरोपी सोहन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। आरोपी हरिद्वार के एक होटल में कार्यरत है और शराब पीने का आदी है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार की तड़के सिटी कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चार दिन के भीतर हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी। देश और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के जरिए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया।

 

एसएसपी ने बताया कि जांच में आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। आरोपी को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल करने की बात स्वीकार की। आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। आरोपी शराब के नशे का आदी है। यहां एक होटल में काम करता है।

और पढ़े  CM धामी ने कहा- गदरपुर में विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love