हरिद्वार- गंगा की लहरों पर रील का खुमार, थर्माकोल के गद्दे पर आराम से लेट बहता दिखा युवक

Spread the love

 

सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं में लगातार तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है, जहां एक युवक ने गंगा नदी की तेज धारा में थर्माकोल के गद्दे पर लेटकर रील बनाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

युवक रील बनाने के लिए यह खतरनाक स्टंट कर रहा था। वह काफी देर तक गंगा की तेज धारा में बहता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है और वीडियो लगातार वायरल हो रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक थर्माकोल के एक बड़े गद्दे पर आराम से लेटा हुआ है और गंगा नदी की तेज बहती धारा उसे बहाकर ले जा रही है। गंगा की लहरों के साथ इस तरह बहना अत्यंत खतरनाक हो सकता है, क्योंकि तेज बहाव किसी भी पल उसे पलट सकता है।

 

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए युवा गंगनहर में लगा रहे ‘मौत’ की छलांग
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए रुड़की में युवा पुल से मौत की छलांग लगा रहे हैं। जहां भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गंगनहर में नहाने गए कई युवा अब तक गंगनहर में समा कर हादसों का शिकार हो चुके हैं, बावजूद इसके न तो प्रशासन सख्त नजर आ रहा है और नहीं युवाओं के बीच जोखिम कम हो रहा है। कलियर से रुड़की गंगनहर का क्षेत्र इन दिनों डेथ प्वाइंट बनता जा रहा हैं। तपती दोपहर में कई युवक पुलों की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा रहे हैं। 

और पढ़े  जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

हर दिन युवाओं की भीड़ जुट रही
तेज बहाव और गहराई को नजरअंदाज कर स्टंट के अंदाज में लगाई जा रही ये छलांगें बड़े हादसे का कारण बन रही हैं। स्थिति यह है कि कई युवक एक दूसरे को देखकर और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। गंगनहर के किनारे और पुलों पर हर दिन युवाओं की भीड़ जुट रही है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई दोस्तों की तालियों के बीच ऊंचे पुल से पानी में कूद रहा है। कई बार पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लग पाने से युवक डूबने लगते हैं। लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में ऐसे हादसे सामने आते हैं। कई परिवार अपने बच्चों को खो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में डर दिखाई नहीं देता।

गर्मी और स्टंट के चक्कर में अब तक कई घरों के बुझ चुके चिराग
केस 1 – पिरान कलियर के धनौरी क्षेत्र गंगनहर पर सोमवार को ग्राम कोटा मुरादनगर निवासी 21 वर्षीय बंसी, अपने चाचा के लड़कों मोहित और विक्की के साथ नहाने आया था। तीनों भाई नहर के किनारे मौजूद थे, इसी दौरान बंसी ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण बंसी गहरे पानी में समा गया।

केस 2 – फरवरी माह में रुड़की नगर निगम पुल के पास स्थित एक घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गंगनहर पर गया आईआईटी का छात्र गंगनहर में पैर फिसलने से डूबकर लापता हो गया था। जिसके बाद कई दिनों तक सर्च अभियान के बाद छात्र का शव झाल से बरामद हुआ।

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में 3 माह के भीतर शुरू करें किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

केस 3 – 15 अप्रैल को अमन अपने तीन दोस्तों के लिए बरेली से पिरान कलियर जियारत के लिए आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ गंगनहर पर नहाने के लिए गया तो उसका नहाते समय संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। केस 4 – 24 अप्रैल 2026 को 20 वर्षीय बॉबी निवासी सम्राट कॉलोनी भगवानपुर अपने साथियों के साथ पिरान कलियर घूमने गया था। वह साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए चला गया था। जहां उसके साथी नहाते हुए की वीडियों बना रहे थे। बॉबी नहाते-नहाते गहराई की ओर चला गया और अचानक डूबकर लापता हो गया था।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love