सलमान खान को सांप 1 बार नही 3 बार काटा, अस्पताल में 6 घंटे रहे भर्ती,बताई उस रात की पूरी दास्तां ।

Spread the love

सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन से एक दिन पहले  उन्हें सांप ने काट लिया। इस खबर ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया। हालांकि कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे। अब सांप द्वारा डंसे जाने की दास्तां खुद सलमान खान (Salman Khan) ने मीडिया से बताई है।
सलमान ने बताया, एक सांप में फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।
सलमान ने बताया, अच्छी बात ये थी कि अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद थीं। उनके पास हर तरह का एंटी-वेनम मौजूद था। अब तक मैं सभी प्रकार के एंटी-वेनम (क्रेट, वाइपर, कोबरा) का इंजेक्शन ले चुका हूं। हालांकि सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान फिलहाल पनवेल फार्महाउस में ही हैं। 27 दिसंबर की रात वह मीडिया से मुखातिब हुए। सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन अपने परिवार के लोगों, करीबियों और चुनिंदा दोस्तों के साथ मनाया। इस दौरान उनके बॉलीवुड के दोस्त भी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मानसून?: पहाड़ों पर आफत की बारिश, मैदान गर्मी से बेहाल, इन राज्यों में अलर्ट जारी
  • Related Posts

    Rain: मुंबई, हिमाचल और जम्मू में आफत बनी बारिश, कई इलाकों में राहत, मानसून पर IMD के ताजा अनुमान क्या?

    Spread the love

    Spread the loveआज दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश के बाद आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव के मुताबिक मानसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश…


    Spread the love

    15 दस्तावेज दिखाकर भी असम का शख्स नहीं साबित कर सका नागरिकता, HC ने माना विदेशी

    Spread the love

    Spread the loveअसम में नागरिकता से जुड़े एक मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सिर्फ दस्तावेज होना ही भारतीय नागरिक साबित करने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *