श्री रामलला का दर्शन कर सीएम योगी ने कहा मंदिर की सुंदरता को देखेगी दुनिया

Spread the love

श्री रामलला का दर्शन कर सीएम योगी ने कहा मंदिर की सुंदरता को देखेगी दुनिया
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्संग भवन का किया लोकार्पण राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी रहे मौजूद।
अयोध्या. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर अयोध्या दौरे पर पहुंचे। और लगभग 11:30 सरयू तट पर बने हैलीपैड पर पहुंचे जहां से सीधे हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया। तो वही रामलला की मध्यान्ह आरती में भी शामिल हुए। साथ ही मंदिर निर्माण की तैयारी को देखते हुए कहा कि अयोध्या में अलौकिक मंदिर बनेगा। जिसे दुनिया देखती रह जाएगी।
श्री रामलला का दर्शन कर सीएम योगी ने कहा मंदिर की सुंदरता को देखेगी दुनिया
श्री रामलला का दर्शन कर सीएम योगी ने कहा मंदिर की सुंदरता को देखेगी दुनिया
अयोध्या में पहले सत्संग भवन का हुआ उद्घाटन
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के सानिध्य में तैयार हुए सत्संग भवन का उद्घाटन करने के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिराम दास छावनी पहुंचे थे। जहां अयोध्या के सैकड़ों संतो को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में जब हम लोग 2019 के पहले अयोध्या में आते थे। तो लोग कहते थे। योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो। और जो कहा वह पूरा कर दिए हैं। क्या किसी को कोई संदेह है। अयोध्या में भगवान राम का ऐसा दिव्य और भव्य मंदिर बनेगा जिसे दुनिया देखती रह जाएगी।
सीएम योगी
तो वहीं प्रदेश में शुरू कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सावधान रहने का संकेत दिया है उन्होंने कहा कि दुनिया कोरोनावायरस का सामना कर रही है। और दुनिया में हर एक तबके के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है जो लापरवाही कर रहे है। आप सभी याद रखें कि हमें हर एक जीवन और जीविका दोनों को बचाना है। और इस क्रम में हम सबका दायित्व बनता है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। और अधिक से अधिक लोग वैक्सीन भी लें।

और पढ़े  रेलवे ट्रैक पर कटे मिले पिता-पुत्री के शव, ट्रैक पर 100 मीटर दूर खड़ी मिली कार,सामने आई पुलिस की लापरवाही 

Spread the love
  • Related Posts

    UP- योगी सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को होली का तोहफा, फरवरी का वेतन फरवरी में ही जारी करने के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। शासन ने निर्देश जारी करते हुए फरवरी 2026 का वेतन तथा…


    Spread the love

    अयोध्या- पिता की डांट से क्षुब्ध युवक हाथ की नस काटकर फंदे से लटका

    Spread the love

    Spread the love    शहर के नहरबाग के पास एक बुधवार शाम लगभग चार बजे युवक ने हाथ की नस काटकर व फंदे से लटककर जान दे दी। छानबीन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *