लालकुआं : – पैराशूट शब्द पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जवाब, भाजपा आम जनता को मेरे खिलाफ बहका रही हैं।।

Spread the love

लालकुआं से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत का कहना है कि मैं हमेशा लालकुआं की जनता के बीच रहने का वादा करता हूं। भाजपा के मेरे दोस्त मेरे बारे में गलतफहमी फैला रहे हैं। और वीडियो वायरल कर भोली भाली जनता को गुमराह कर रही हैं। रावत ने इस संबंध में रविवार को सोशल मीडिया में अपना वक्तव्य देते हुए उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक बात है कि लोगों के मन में यह जिज्ञासा होती है कि वह जिस व्यक्ति को वोट देने जा रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध हों या ना हों। हमारे सुख दुख का साथी होगा या नहीं? रावत ने कहा कि मेरे 55 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं लोगों के बीच ना रहा हूं। लोगों के सुख दुख का साझीदार न रहा हूं। हरीश रावत जिस दिन लोगों के दिलों में नहीं रहेगा, उस दिन वह राजनीति से दूर हट जाएगा। मेरे भाजपा के कुछ दोस्त स्वाभाविक रूप से उनके पास लालकुआं क्षेत्र में कुछ बताने के लिए नहीं है, वह मेरे घर का पता पूछ रहे हैं। उसके वीडियो वायरल कर रहे हैं। मैं उनको बताना चाहता हूं। मैं बरेली रोड में तल्ली हल्द्वानी एक्सिस बैंक के पास रह रहा हूं। मैंने एक टेलीफोन लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र के लिए रखा है। उसका नंबर 8057862635 है। यह मेरे पास ही रहेगा। इसमें मुझसे सीधे बात भी कर सकते हैं और अपना मैसेज भी भेज सकते हैं। यदि किसी कारण से मुझसे बात नहीं हो पाती है तो मैं कॉल बैक भी करूंगा। रावत ने लोगों से अपील की है कि वह मेरे प्रतिद्वंद्वीयो के बहकावे में बिलकुल ना आएं। लालकुआं क्षेत्र और उत्तराखंड के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में आना जरूरी है। इसमें लालकुआं क्षेत्र की जनता का योगदान सबसे अहम होने वाला है। और मुझे पूरा भरोसा है।

और पढ़े  रुड़की: 2 परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *