“लड़की हूं…लड़ सकती हूं” – कांग्रेस का नया नारा, प्रियंका ने किया ऐलान, उत्तर प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 40 फीसदी टिकट ।

Spread the love

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।

ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। सवालों के जवाब में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बदलाव की राजनीति करने आए हैं।

और पढ़े  अयोध्या: दशरथ पथ का स्वरूप निखारेंगी 15 हस्त और 15 शस्त्र मुद्राएं, डिवाइडर पर बनेंगे 6 फीट ऊंचे 30 पिलर

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी: आलीशान कोठी में अवैध दूतावास,पकड़ा गया फर्जी राजदूत,लग्जरी गाड़ियां, विदेशी मुहरें और कैश बरामद

    Spread the love

    Spread the love      गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा की टीम ने कविनगर में चल रहे अवैध दूतावास…


    Spread the love

    आ रहे हैं बांकेबिहारी के दर्शन को…जान ले नई टाइमिंग, आराम से कर सकेंगे ठाकुर जी का दीदार

    Spread the love

    Spread the love     वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 27 जुलाई को हरियाली तीज को उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *