योगी सरकार का तोहफा: एक लाख वर्कर्स को फ्री मिलेगा टैबलेट, जानिए कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन

Spread the love

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही आम लोगों के साथ-साथ स्किल्ड वर्कर्स को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। स्किल्ड वर्कर्स को सर्विस देने के लिए एक लाख नि:शुल्क टैबलेट दिए जाएंगे तो आम लोगों को रोजमर्रा की सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

कौशल विकास मिशन के तहत तैयार किए गए वेब पोर्टल (www.sewamitra.up.gov.in) के अलावा एप और कॉल सेंटर 155330 के माध्यम से लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी सेवाएं दी जा रही हैं। इससे एक तरफ लोगों को रोजमर्रा की सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ स्किल्ड वर्कर्स को रोजगार मिल रहा है। स्किल्ड वर्कर्स रोजगार के लिए पोर्टल पर ही आवेदन कर सकते हैं। कौशल विकास मिशन की ओर से उन्हें ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। कौशल विकास मिशन के निदेशक कुनाल सिल्कू ने बताया कि सरकार की ओर से आम लोगों और स्किल्ड वर्कर्स के लिए बहुत अच्छी सेवा शुरू की गई है। सर्विस बुक करते ही प्रोवाइडर और रेट आ जाता है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग की ओर से अधिक से अधिक स्किल्ड वर्कर्स को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से 26 जिलों में सेवा मित्र सेवा की शुरुआत की गई है, जिसका अभी ट्रायल चल रहा है और जल्द ही शेष सभी जिलों में इसे शुरू किया जाएगा।

इन जिलों में मिल रहीं सेवाएं
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मीरजापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी।

पोर्टल, ऐप और काल सेंटर के माध्यम से एसी की सर्विस और रिपेयर, उपकरण की मरम्मत, कार रिपेयर और सर्विस, कारपेंटर, सफाई और डिस इंफेक्शन, इलेक्ट्रिशियन, आईटी हार्डवेयर और सर्विस, नर्सिंग सर्विसेज, प्लंबर, आरओ सर्विस और रिपेयर तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए नाई आदि सेवाएं उपलब्ध हैं।

और पढ़े  कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

सीएम योगी जैसे ही स्किल्ड वर्कर्स को सर्विस देने के लिए एक लाख नि:शुल्क टैबलेट की घोषणा करेंगे वैसे ही इसके रजिस्ट्रेशन के तरीके को भी सरकार बता देगी। अभी नियम और शर्तों पर काम चल रहा है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन के बारे में गाइडलाइन्स जारी होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *