तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप मचा। हाथी की उम्र लगभग 40 से 45 साल बताई जा रही है। वही मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत नर हाथी के आसपास अन्य दो हाथी विचरण कर रहे हैं। जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने फायर कर भगाया। हाथी की मौत किन कारणों से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल अधिकारियों ने पोस्टमार्टम कर हाथी के शव को दफना दिया गया है।









