मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को लेकर किसानों का आना शुरू हो गया है। जिले के बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुबह से ही किसान महापंचायत के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। पंचायत स्थल पर किसानों की अभी से भारी भीड़ नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम तक भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उधर, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स लगा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
किसान महापंचायत के लिए सुबह से ही किसान निकलना शुरू हो गए। वहीं पंचायत स्थल पर किसानों की अभी से भारी भीड़ नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम तक भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उधर, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।









