मिस यूनिवर्स इंडिया 2026- मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज केरल की सुंदरी लिज़ को

Spread the love

ब्यूटी क्वीन बनने का सपना बहुत- सी लड़कियां देखती हैं और ब्यूटी पेजेंट में भाग लेती हैं। तभी तो 23 अगस्त को जब जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फिनाले हुआ, तो सबकी नजरें उस पर टिकी हुई थीं। जिसमें देश के कोने- कोने से आई 52 सुंदरियों ने भाग लिया, लेकिन केरल की 19 साल की लड़की, केजिया लिज मेजो ने सबको मात देकर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

मिस यूनिवर्स 205 मनिका विश्वकर्मा ने केजिया के सिर ताज सजाया। जिसके बाद से ही हर कोई भारत की ब्रह्मांड सुंदरी बनीं लिज के बारे में जानना चाहता है, जो अपनी खूबसूरती के साथ ही टैलेंट और कॉन्फिडेंस के बल कर ब्यूटी पेजेंट जीतने में कामयाब रहीं। ऐसे में चलिए केजिया के बारे में जानें, जिनका स्टाइल भी कमाल का है।

 

52 सुंदरियों के बीच हुए इस ब्यूटी पेजेंट में लिज मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं, तो तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं और उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का खिताब मिला। वहीं, गुजरात की अनुश्री सतवलेकर दूसरी रनर-अप रहीं। जीत के बाद अब लिज दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट में से एक, मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

 

इंस्टाग्राम पर 40,700 फॉलोअर्स वाली लिज लॉ स्टूडेंट हैं और वह मॉडलिंग के साथ एक्टर और क्लासिकल डांसर भी हैं। इससे पहले लिज मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब जीत चुकी हैं, जिसके बाद ही उनके लिए मिस यूनिवर्स इंडिया बनने के दरवाजे खुले। यही नहीं लिज मिस टीन इंटरनेशल 2025 की फर्स्ट रनर-अप भी रही हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @missteenint)

और पढ़े  Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा खुलासा: दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे शी जिनपिंग, व्हाइट हाउस में बन रहा ‘चीन जैसा’ ग्रेट हॉल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुलासा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे। ट्रंप ने यह घोषणा व्हाइट हाउस के…


    Spread the love

    ट्रंप का ‘टैरिफ वार- चीन के खिलाफ नया प्लान, सस्ते सामान पर 7.5% कर संभव, कनाडा के लिए भी बढ़ी मुश्किल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत…


    Spread the love