प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 79वां संस्करण होगा और यह आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और मोबाइल एप पर प्रसारित होगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा। संस्करण में पीएम मोदी देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश से मची तबाही समेत टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। मन की बात के 78वें संस्करण के दौरान, मोदी ने 27 जून को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अपने स्थान पर पहुंचने के लिए संघर्ष किया है इसलिए लोग बेवजह खिलाड़ियों पर दबाव नहीं डाले।







