ब्रेकिंग – अयोध्या : ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की 111वी बैठक का उद्घाटन सत्र समाप्त ।

Spread the love

ऑल इंडिया मेयर कौंसिल की 111वी बैठक का उद्घाटन सत्र समाप्त।ऑल इंडिया मेयर काउंसिल में गूंजा फिर पुराना मुद्दा।एक देश एक नियम की बात कहीं गई। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के चेयरमैन नवीन जैन का बयान।एक देश एक नियम एक नियमावली की होगी मांग। महापौर का कहीं 1 वर्ष का कार्यकाल, कहीं ढाई वर्ष का कार्यकाल, कहीं 5 वर्ष का कार्यकाल, कहीं जनता से चुना जाता है तो कही पार्षद चुनते हैं। बैठक में प्रस्ताव पास कराए जाने का होगा प्रयास। एक देश है तो एक नियम होना चाहिए।पूरे देश में एक नगर निगम की नियमावली लागू होना चाहिए। कहीं पर 74वां संशोधन लागू हो चुका है और कहीं किसी राज्य में 74 वा संशोधन नहीं लागू हुआ है।जिससे अनेक प्रकार की विसंगतियां उत्पन्न हो रही है। जब 74वा संशोधन लागू हो जाएगा तब नागरिक सुविधाएं देने में आसानी होगी।सभी विभाग एक हो जाएंगे। जल निगम, नगर निगम, जलकल विभाग, विकास प्राधिकरण, जब विभाग एक हो जाएंगे तो एक दूसरे की योजनाओं की होगी जानकारी।आज नगर निगम सड़क बनाता है तो जल निगम सड़क खोद देता है। सीएम योगी से भी की जा रही है मांग। प्रदेश में 74वां संशोधन हो लागू। धार्मिक स्थल देखते हुए अयोध्या में आहूत की गई बैठक। ताकि सभी महापौर रामलला का कर सकें दर्शन पूजन। इससे पहले सूरत में हुई थी बैठक।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का बयान।बैठक में हो रही है स्वस्थ परिचर्चा। कहां-कहां दुश्वारियां हो रही है उस पर भी हो रही है चर्चा और क्या उपलब्धियां है उस पर भी हो रही है चर्चा।उस उपलब्धियों को दूसरी जगह भी किया जाए लागू। जो भी परिणाम निकल कर आएंगे वो देश के सभी 204 नगर निगम में उपयोगी होगा।अयोध्या को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का प्रयास देश और प्रदेश की सरकार कर रही है। पीएम मोदी व सीएम योगी के निर्देशन में अयोध्या में हो रहा है तेजी से विकास कार्य-आशुतोष टंडन

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध, चंपत राय ने बताये सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े नए नियम

उद्घाटन सत्र में सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी रहे शामिल।अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुए की मेजबानी।


Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *