बीते 24 घंटे भारत मे थोड़ी राहत संक्रमितों व ठिक होने वालो का आंकड़ा लगभग बराबर रहा

Spread the love

वायरस के मामलों में रविवार को थोड़ी गिरावट आई है। रविवार को संक्रमितों की संख्या चार लाख से कम दर्ज की गई। इस दिन कुल 3,66,902 मामले सामने आए। वहीं, मौत के आंकड़े भी कुछ कम हुए हैं। रविवार को 3,751 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 

गुरुवार को देश में अब तक के सबसे अधिक 4,14,554 मामले दर्ज किए गए थे। इस दिन से रोजाना मरने वालों की संख्या में भी गिरावट आई है। हालांकि सीएफआर (केस फेटेलिटी रेट) पिछले तीन दिन से एक फीसदी पर बनी हुई है। सीएफआर यानी कुल संक्रमितों में से वो संख्या जिनकी वायरस से मौत हुई है।
साप्ताहिक मामलों में गिरावट बता रही है कि दूसरी लहर में संक्रमण पीक पर पहुंच चुका है या इसके नजदीक था। इस सप्ताह देश में कुल 27,44,545 मामले सामने आए जि पिछले हफ्ते (26.13 लाख) के मुकाबले 5 फीसदी अधिक रहा। पिछले हफ्ते मामलों में 16 फीसदी का उछाल आया था और उससे पहले के हफ्ते में ये 47 फीसदी था।

रविवार को खत्म हुए सप्ताह में देश में 27 हजार से अधिक की मौत हुई और कुल 27.4 लाख मामले दर्ज किए गए। ये किसी भी सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा रहा। इस दौरान मौत का आंकड़ा 15 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ा। पहली बार लगातार तीन दिन के दौरान सीएफआर एक फीसदी रहा। 3 से 9 मई के बीच कुल 27,243 मरीजों ने अपनी जान गंवाई जबकि इससे पहले के सप्ताह में मौत का आंकड़ा 23,781 था।


Spread the love
और पढ़े  बदलाव की तैयारी-: सेना, नौसेना व सीडीएस पद पर आएंगे नए चेहरे,मई में खत्म हो रहा इनका कार्यकाल
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *