बड़ी खबर : चीन में हुआ बड़ा विमान हादसा, पहाड़ी के ऊपर उड़ रहे विमान में लगी भयानक आग,133 यात्री थे सवार।।

Spread the love

चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान गुआंग्शी के पहाड़ी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। कुनमिंग से गुआंगझू जा रहे इस विमान में 133 यात्री सवार थे। विमान में सवार लोगों के साथ अनहोनी की आशंका है। दुर्घटनाग्रस्त जेट बोइंग 737 था। हताहतों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। विमान में आग लगने के बाद पहाड़ी इलाके में भी आग लग गई। उड़ान संख्या एमयू 5735 में सवार यात्रियों के बचाव व राहत कार्य के लिए सुरक्षा एजेंसियां मौके पर रवाना हो गई हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस बोइंग ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राहत व बचाव टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे को लेकर चायना ईस्टर्न एयरलाइंस से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 162 सीटर है। इसमें 12 सीटें बिजनेस क्लास की और 150 सीटें इकानॉमी क्लास की हैं। 

शेयर 10 फीसदी गिर गए
यह विमान चायना ईस्टर्न एयरलाइंस की युन्नान प्रांत की सहायक कंपनी का था। यह जून 2015 में एयरलाइंस को सौंपा गया था। इस तरह इसने अब तक मात्र 6.5 साल ही उड़ान भरी थी। हादसे की खबर फैलते ही अमेरिकी शेयर बाजार खुलने के पूर्व कारोबार (premarket) में सूचीबद्ध चायना ईस्टर्न एयरलाइंस के शेयर 10 फीसदी गिर गए।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत: युवक ने धधकते तंदूर में फेंका 2 महीने का पिल्ला, बिलखती रही मां..
  • Related Posts

    Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह…


    Spread the love

    पीओके में मारा गया पुलवामा हमले का गुनहगार हमजा बुरहान, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

    Spread the love

    Spread the love   पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *