बड़ी खबर – उत्तराखंड : प्रधानमंत्री मोदी और शाह से मिले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी ….

Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राजनीतिक मुद्दों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात को लेकर त्रिवेंद्र को कोई अहम जिम्मेदारी मिलने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लगभग 20 मिनट तक पीएम के साथ प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर बातचीत की। बताया गया कि त्रिवेंद्र ने प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सुझाव दिए। साथ ही बतौर मुख्यमंत्री चार साल के कार्यकाल के दौरान केंद्र से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इसके बाद त्रिवेंद्र ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सहयोग के लिए आभार जताया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 अगस्त के बाद दोबारा से गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। जिस तरह से अत्यंत व्यस्तता के बीच पीएम और अमित शाह ने त्रिवेंद्र को समय दिया, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में त्रिवेंद्र कोई अहम भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी संगठन में उन्हें कोई जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति
  • Related Posts

    LPG बुकिंग नियमों पर सरकार बोली- नहीं हुए बदलाव,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलिंडर

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है…


    Spread the love

    दर्द भरी जंग खत्म: नम आंखों से हरीश को दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *