बंगाल : भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता पुलिस की पूछताछ।

Spread the love

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान उनके विवादास्पद भाषण को लेकर कोलकाता पुलिस आज उनसे पूछताछ कर रही है। विवादित भाषण से संबंधित मामले में मिथुन के खिलाफ मानिकलता पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर मिथुन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को मिथुन से  पूछताछ करने का निर्देश दिया था। इसी सिलसिले में पुलिस उनसे वर्चुअली पूछताछ कर रही है।  भाजपा में शामिल होते ही मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए थे। चुनावी मंच से उन्होंने कहा था, “मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे” उन्होंने आगे कहा कि वो गरीबों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति नहीं, मनुष्य नीति करता हूं।

बता दें कि 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने  ममता के खिलाफ एक के बाद एक बयान देकर राज्य की राजनीति गरमा दी थी। उनकी टिप्पणी पर टीएमसी ने थाने में भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवायी थी।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी ने 51,000+ युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- वैश्विक साझेदारी से मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • Related Posts

    हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया यूसीसी बिल- विपक्ष का भारी हंगामा, आदिवासी समाज को कानून से पूरी तरह राहत

    Spread the love

    Spread the loveअसम कैबिनेट की मंजूरी के ठीक दो हफ्ते बाद राज्य सरकार ने सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता  विधेयक पेश कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा…


    Spread the love

    मौत की मिस्ट्री पर घमासान- त्विषा केस में आज बड़ा न्यायिक दिन, SC-हाई कोर्ट और जिला अदालत तक सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveभोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की बड़ी अदालतों तक पहुंच चुका है। सोमवार को यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *