बंगाल : अलपन बंदोपाध्याय (  पूर्व सचिव ) ने केंद्र को नोटिस का दिया जवाब।

Spread the love

केंद्र और ममता सरकार के बीच जारी तनातनी के बीच राज्य के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्याय ने भारत सरकार को नोटिस का जवाब भेज दिया है।  सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने वही किया जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें निर्देश दिया। अलपन ने आगे जवाब देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ निर्धारित बैठक वाले दिन वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ थे और उत्तर-दक्षिण 24 परगना में हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे। अलपन ने कहा कि वे इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर यास तूफान प्रभावित क्षेत्र दीघा भी गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बंगाल में एक बैठक बुलाई थी और इस बैठक में अलपन बंदोपाध्याय को भी शामिल होने को कहा गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद केंद्र सरकार ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तीन दिन के भीतर उनसे बैठक में शामिल ना होने का कारण मांगा था।


Spread the love
और पढ़े  West Asia- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज से पार हो रहे टैंकर, पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण शांति
  • Related Posts

    न्यूजीलैंड से एफटीए को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर,कई समझौते को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की…


    Spread the love

    आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *