पौड़ी गढ़वाल : जिलाधिकारी डा विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

Spread the love

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डाॅ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज रेलवे विकास निगम द्वारा पौड़ी व श्रीनगर तहसील में किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि विकास कार्यो को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही मुआवजा प्रकरण को जल्द सुलझाने, ग्रामीणों को योग्यतानुसार रेलवे में रोजगार तथा जो विकास कार्य प्रारंभ नहीं हो पाये हैं उन्हें शीघ्र शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने दिखोली में सिंचाई नहर का कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुये सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 दिन के भीतर नहर का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डाॅ0 जोगदण्डे ने रेलवे द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यो जिनमें बारात घर, सीसी सड़क निर्माण, मंदिर निर्माण, पंचायत भवन, रैलिंग, पार्क, पेयजल योजना सहित अन्य विकास कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। आरडब्लूडी द्वारा कम कार्य प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुये निर्देशित किया कि 02 माह के भीतर अधिकांश कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावितों हेतु कैम्प का आयोजन कर उनसे वार्ता करें, ओर योग्यतानुसार रोजगार दे तथा जो रोजगार नहीं करना चाहता है उससे लिखित में पत्र लें। रेलवे अधिकारी द्वारा बताया गया कि श्रीनगर रामलीला मैदान का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा बारात घर का निर्माण हेतु भूमि का चयन का दिया गया है। जिलाधिकारी ने चिल्लगड़ तल्ला में सीसी मार्ग, बारात घर निर्माण, रैलिंग कार्य, मंजूघोष मंदिर निर्माण, आंतरिक मार्ग निर्माण तथा जनासू में पंचायत घर व मंदिर निर्माण साथ ही स्वीत में बारात घर, पार्क सहित अन्य कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने रेलवे के अधिकारी को निर्देशित किया कि जनासू में टेंक बनाकर ग्रामीणों के लिये पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करें। साथ ही उन्होंने अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी पौड़ी/श्रीनगर को निर्देशित किया कि समय-समय विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करें ।

और पढ़े  नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त,DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *