पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ ।।

विधानसभा चुनाव से पहले जनपद की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रूदौली में अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 11 तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही तीन अर्द्धनिर्मित तमंचों व उसमें उपयोग किए जाने वाले उपकरण को भी जब्त किया है। फिलहाल मामले में अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रूदौली में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। कई बार दबिश दी गई, लेकिन पता नहीं चल पाया था। रविवार को रूदौली सीओ सुरेंद्र प्रताप तिवारी व थाना प्रभारी शशिकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खैरी बन्धा के किनारे नदी के पास से दो आरोपियों को अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान इरान निवासी ग्राम महावत डेरा हलीमनगर, मो रईस निवासी ग्राम इमली पटवन थाना कोतवाली नगर रूदौली के रूप में हुई। दोनों आरोपियों से 11 तमंचा व 2 कारतूस व 3 अर्द्धनिर्मित तमंचा व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण मिले हैं।

और पढ़े  सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

         भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत…