पाकिस्तानी पीएम ने की भारत की तारीफ, भारत की विदेश नीति जनता की भलाई के लिए।

Spread the love

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त देश में चौतरफा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विपक्ष के साथ-साथ उनकी अपनी पार्टी के सांसदों ने भी उनकी खिलाफत शुरू कर दी है। इस बीच रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के मलकंद इलाके में एक सार्वजनिक सभा के दौरान इमरान खान ने भारत की तारीफ शुरू कर दी। पाक पीएम ने विपक्ष को गलत नीतियों पर घेरते हुए हिंदुस्तान की विदेश नीति को लोगों के हित की नीति करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बड़े देशों के विवाद में भारत को इशारों में तटस्थ तक कह दिया। 

इमरान खान ने रैली के दौरान कहा, “साथ वाला हमारा मुल्क है हिंदुस्तान। मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं। इन्होंने हमेशा आजाद विदेश नीति रखी है। आज हिंदुस्तान उनके साथ (बड़ी ताकतों के साथ) मिला हुआ है। उनके साथ अलायड है। इमरान ने आगे कहा, “हिंदुस्तान क्वाड के अंदर अमेरिका का सहयोगी है और अपने आप को कहता है कि मैं न्यूट्रल हूं। रूस से तेल मंगवा रहा है, जबकि प्रतिबंध लगे हैं। क्योंकि हिंदुस्तान की नीति अपने लोगों की नीति है।”
गौरतलब है कि यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच छिड़े तनाव को लेकर भारत ने अब तक किसी का पक्ष नहीं लिया है। हालांकि, भारत की तरफ से युद्ध को खत्म करने और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की मांग की जाती रही है। जहां पश्चिमी देशों ने एक के बाद एक यूक्रेन पर हमले के लिए रूस पर प्रतिबंधों का एलान किया है, तो वहीं भारत ने अपने पुराने संबंधों और तटस्थता का परिचय देते हुए रूस के साथ व्यापार जारी रखा है। 

और पढ़े  अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों समेत 8 लोग लापता

अमेरिका के प्रतिबंधों का भारत पर असर नहीं
अमेरिका ने इसी महीने की आठ तारीख को रूस से आयात किए जाने वाले तेल, गैस और कोयले पर प्रतिबध लगा दिए थे। इसके लिए व्हाइट हाउस की तरफ से विशेष आदेश भी पारित हुआ था। हालांकि, इसके बावजूद हाल ही के दिनों में भारत ने सस्ते दामों पर रूस से कच्चे तेल के आयात को भी बढ़ाया है। अमेरिका ने इस पर यह तो साफ किया कि इस खरीद पर भारत पर कोई प्रतिबंध नहीं लग सकता, लेकिन यह नहीं बताया है कि भारत इस साल उससे भी बड़ी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब: 700 से ज्यादा उत्पादों पर लगाया 50 फीसदी तक शुल्क, 8 सितंबर से होगा लागू

    Spread the love

    Spread the loveSpread the loveऔर पढ़े  जांच के बाद जेल भेजे गए इमरान खान: 6 डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप, नौ महीने बाद पत्नी और बहन से हुई मुलाकात


    Spread the love

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *