पंजाब पर संकट खत्म : सिद्धू के सिर सजा पार्टी प्रधान का ताज

Spread the love

पंजाब कांग्रेस के विवाद का निपटारा हो गया है। पार्टी आलाकमान के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई के मुखिया बनाए जाने की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे।  इससे पहले शनिवार सुबह पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। सीएम के फार्महाउस पर दोनों की बैठक के बाद कैप्टन ने कहा कि पंजाब प्रभारी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने दोहराया कि आलाकमान का हर फैसला मान्य होगा। कुछ मुद्दे हैं जिन्हें पार्टी प्रधान के ध्यान में लाने को कहा गया है। कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा भी वहां मौजूद रहे।

वहीं दिल्ली से लौटे नवजोत सिद्धू शनिवार को अचानक पंचकूला पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सिद्धू ने जाखड़ को बड़ा भाई बताया और कहा वे हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहे हैं। जाखड़ से मुलाकात करने के बाद विधायक नवजोत सिद्धू मंत्रियों और विधायकों से मिलने निकल पड़े हैं। सबसे पहले वे सेक्टर 39 स्थित कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और कुलबीर सिंह जीरा से भी हुई है। दोपहर बाद नवजोत सिंह सिद्धू कुलबीर सिंह जीरा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित पार्टी विधायकों के साथ पटियाला में अपने आवास पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा लाल सिंह, बलबीर सिद्धू , दर्शन सिंह बराड़ और घुबाया से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान सिद्धू काफी उत्साह में दिखे। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान के आदेश पर ही सिद्धू उन नेताओं से मिल रहे हैं, जो उनके साथ काम करने को लेकर सहज हैं। वहीं हरीश रावत को कैप्टन को मनाने का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में देर शाम तक विवाद पर विराम लग सकता है।

और पढ़े  पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम- तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत

पंजाब में जारी कांग्रेस के अंतर्कलह से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व असहाय दिख रहा है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की थी। बैठक में राहुल गांधी और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत भी शामिल थे।


Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *