नैनीताल : क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए एसएसपी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में किया ट्रैफिक सैल का शुभारंभ।।

Spread the love

आज दिनांक *25.03.2022* को *श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा *पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी* के तृतीय तल में भी *जनता की सुविधा हेतु ट्रैफिक सैल* का शुभारंभ किया गया। जनता द्वारा लगातार यह समस्या बताई जा रही थी कि हल्द्वानी में सीपीयू एवम् यातायात सैल द्वारा चालान करने पर निस्तारण हेतु उन्हें काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता है। शहर से दूर होने के कारण काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में भी ट्रैफिक सैल हल्द्वानी का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यालय में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण के साथ–साथ ट्रैफिक आई एप के चालानों का भी निस्तारण किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री दान सिंह मेहता, वाचक एसएसपी नैनीताल तथा यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

*मीडिया सैल हल्द्वानी*
*जनपद नैनीताल।*


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, प्रदूषण घटने से पर्यावरण निखरा, सुधरी आबोहवा
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *