नेपाल चुनाव 2026: नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान, 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

Spread the love

ड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

 

नेपाल चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान

नेपाल में संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। नेपाल निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मीडिया ब्रीफिंग में यह आंकड़ा बताया। पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2022 में 61.63 प्रतिशत था। 2013 में 78.34 प्रतिशत रहा था। वहीं, 2017 में 68.67 प्रतिशत, 2008 में 61.70 प्रतिशत, 1999 में 65.79 प्रतिशत, 1994 में 61.86 प्रतिशत और 1991 में 65.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला और जो मतदाता तय समय तक कतार में थे, उन्हें उसके बाद भी वोट डालने की अनुमति दी गई।

करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदान का शुरुआती अनुमान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी खड़का

प्रतिनिधि सभा की काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों पर गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद अब वोटों की गिनती की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चूरामण खड़का ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग पूरी हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

और पढ़े  मौसम- असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार, देश भर में 43 से ज्यादा मौतें, क्या है आपके शहर का हाल?

खड़का ने कहा कि कुल कितने वोट पड़े हैं, इसका सही आंकड़ा आने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों से मत पत्र करीब दो घंटे के भीतर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे, जिसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी।

नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न

नेपाल के संसदीय चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो चुका है।  शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर…


    Spread the love

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love