देहरादून- राज्य के 5 गांवों में भूमि बंदोबस्ती का काम आगे बढ़ा, डिजिटल रिकॉर्ड किया जा रहा तैयार

Spread the love

राज्य के पांच गांवों में बंदोबस्ती काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर भूमि चार निकायों की तरह डिजिटल रिकार्ड तैयार करने करने का काम किया जा रहा है। इन गांवों से मिले अनुभव के आधार पर राज्य के अन्य गांवों में बंदोबस्ती की जाएगी।

राज्य में साठ के दशक के बाद से भूमि बंदोबस्त का कार्य नहीं हो सका है। इसकी लंबे समय से कोशिश हो रही है, पर अब राजस्व विभाग ने कदम बढ़ाया है। इसका पायलेट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के पांच गांवों से शुरुआत की है। इसमें पौड़ी जिले के थली और निसनी गांव में शुरुआत की गई है। टिहरी में पनसूतर और मुखमल हैं। इसके अलावा हरिद्वार जिले में हंसावाला गांव शामिल है।

कई चरणों में होना कार्य, सर्वे हो चुका

राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी भूमि की सूचना और नक्शा मैनुअल है। अब सभी डिजिटल तौर पर तैयार होगा। इसके तहत ड्रोन सर्वे, भू- सत्यापन, अभिलेखों का मिलान और नोटिस देकर पक्ष सुनने का काम होना है। इसमें पांचों गांव में सर्वे का काम हो चुका है। हरिद्वार जिले के हसनावाला गांव में भू-सत्यापन का काम भी पूरा हो चुका है। पौड़ी के दोनों गांवों में 95 प्रतिशत भू-सत्यापन हो चुका है, जबकि टिहरी के गांवों में चल रहा है।

 

डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जा रहा

राजस्व विभाग अल्मोड़ा, किच्छा, भगवानपुर और नरेंद्र नगर में डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का काम चल रहा है। यह काम पूरा करने के लिए अगले महीने तक पूरा करने का लक्ष्य राजस्व विभाग को दिया गया है।

और पढ़े  देहरादून- पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने जनसेवा का बताया संकल्प

 

पांच गांवों में भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का काम किया जा रहा है। इसमें काफी कार्य हो चुका है। इससे प्राप्त अनुभव के आधार पर आगे राज्य के अन्य गांवों में डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का काम होगा। डिजिटल रिकार्ड तैयार होने से कई तरह की सुविधा हो सकेगी।  – रंजना राजगुरु, सचिव राजस्व परिषद


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…


    Spread the love

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love