देहरादून : दो दिवसीय दौरे पर उतराखंड पंहुचे भाजपा अध्यक्ष नड्डा

Spread the love

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का जॉलीग्रांट पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री नड्डा इंडिगो की फ्लाइट से 10:15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। वही एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
जॉलीग्रांट, माजरी फन वैली , नेपाली फार्म व रायवाला सहित कई स्थानों पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, दर्जा धारी ब्रिज भूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत आदि ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। वही एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट,मेयर सुनील उनियाल इतवार सिंह रमोला,अशोक राज पंवार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।भारी बारिश के बावजूद माजरीग्रांट फन वैली में मंडल अध्यक्ष राज प्रधान, युवा नेता भारत मनचंदा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए। वही श्यामपुर में नेपाली फॉर्म पर और रायवाला में भी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा।


Spread the love
और पढ़े  चमोली: श्रीनंदादेवी राजजात के आयोजन के लिए बनी समन्वय समिति, कुलसारी मंदिर परिसर में हुई बैठक
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *