दुखद: खबर : सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी सफर पर, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सौंपी गई पुलिस को ।

Spread the love

सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे किया जाएगा। पुलिस को सिद्धार्थ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी गई है। सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन के लिए उनके चाहने वाले घर पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थोड़ी देर में सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर अस्पताल से बाहर लाया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए बिल्डिंग के बाहर लोग जमा न हों इसलिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।
अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी मां के साथ रात में वॉक करते देखा गया था। मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां, बहन और जीजा का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, सिद्धार्थ के परिवार ने उनकी मौत पर किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है। गुरुवार को जब सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल लाया गया तब  तो उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले एक दवाई ली थी। सुबह सिद्धार्थ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसपर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सुला दिया था। अपने व्यायाम और मेडिटेशन को लेकर पर्टिकुलर सिद्धार्थ शुक्ला को डॉक्टर द्वारा अपने वर्कआउट टाइम को तबीयत खराब होने की वजह से कम करने की सलाह दी गई थी। अभिनेता के ट्रेनर का कहना है कि सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। तीन एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम किया है। मुंबई पुलिस अभी केमिकल और एनालिसिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा।
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 के विजेता रहे थे। इसके अलावा वो ‘जाने-पहचाने से’, ‘ये अजनबी’ और ‘लव यू ज़िंदगी’, ‘बालिका वधू’ में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ ने टीवी शो ‘बाबुल का अंगना छूटे ना’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

और पढ़े  बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

Spread the love
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    आशा भोसले- 78 साल का सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार से ज्यादा गाने,ग्रैमी नामंकन पाने वाली पहली भारतीय महिला

    Spread the love

    Spread the love हर भारतीय संगीत प्रेमी आज ये ही कह रहा है, लेकिन अफसोस कि आज उसकी ये मुराद पूरी नहीं हो सकती है। क्योंकि इस गाने को अपनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *