दिल्ली में सामने आए 4482 नए संक्रमित, 265 मौतें, संक्रमण दर 7 % से नीचे

Spread the love

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 4482 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 265 लोगों की मौत भी हो गई। मौतों का यह आंकड़ा एक आशा जगाता है कि अब धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होगी। मालूम हो कि बीते काफी समय से रोजाना 300 से ज्यादा मौतें हो रही थीं। वहीं इस दौरान 9403 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए।
दिल्ली में सुधरते हालातों के चलते अब यहां की पॉजिटिविटी दर 6.89 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कोरोना महामारी में किसी भी स्थान की पॉजिटिविटी दर अगर पांच प्रतिशत या उससे कम हो तो वह अच्छी मानी जाती है। ऐसे में अगर दिल्ली की संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत के नीचे पहुंच गई तो यह काफी राहत भरी बात होगी
अगर रोजाना हो रहे टेस्ट की बात करें तो एक दिन में दिल्ली में 65004 टेस्ट हुए। इनमें से 43915 आरटीपीसीआर और 21089 एंटीजन टेस्ट हुए। टेस्ट की बात करें तो दिल्ली में एक समय में एक लाख से भी ऊपर टेस्ट हो रहे थे ऐसे में कम टेस्ट होना अच्छा संकेत नहीं है। हालांकि घटती संक्रमण दर अगर ज्यादा टेस्ट में भी इसी प्रकार हो तो यह अच्छा संकेत होगा।


Spread the love
और पढ़े  देशभर में ईद का त्योहार आज- PM-राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी मुबारकबाद,दिया भाईचारे का संदेश 
  • Related Posts

    ईरान- इस्राइल जंग- सरकार बोली- ईरान में जंग के बीच भारत में लॉकडाउन की आशंकाएं महज अफवाह..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को साफ किया कि देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। सरकार के सामने फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं…


    Spread the love

    लोकसभा: लोकसभा में पेश हुआ जन विश्वास विधेयक, कांग्रेस सांसदों ने किया विरोध

    Spread the love

    Spread the loveसरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इसका मकसद छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना और नियमों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *