दिल्ली में संक्रमण दर 0.88% पर पहुंची, आज 623 कोरोना के नए संक्रमित मिले ।

Spread the love

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद राहत भरे हैं। मंगलवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 623 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 62 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, जबकि इसी दौरान ठीक होने वालों की संख्या 1423 ।

दिल्ली में बीते एक दिन में 70,813 टेस्ट किए गए। इनमें से 46715 आरटीपीसीआर टेस्ट थे और 24098 एंटीजन टेस्ट थे। इसके बाद अब दिल्ली में संक्रमण दर एक प्रतिशत से भी नीचे लुढ़ककर 0.88 प्रतिशत तक जा पहुंची है। दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 93 लाख 73 हजार 93 टेस्ट हो चुके हैं।

संक्रमण दर कम होने से और मरीजों की संख्या घटने से दिल्ली के अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों की भीड़ पहले के मुकाबले कम हो गई है। गंभीर मरीजों के लिए उपयोग होने वाले आईसीयू बेड भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कुल 24,752 बेड हैं जिसमें से 20,347 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 6,148 और कोविड हेल्थ सेंटर में 520 बेड खाली हैं। वहीं वर्तमान में कुल 4,888 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी के नाम 5वां कीर्तिमान, जानें क्या उपलब्धि हासिल की, नेहरू-इंदिरा के ये दो रिकॉर्ड अभी दूर
  • Related Posts

    मौसम- देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार, मानसून पर छाया अल नीनो का साया

    Spread the love

    Spread the loveतेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से…


    Spread the love

    Delhi- खतरे की नींव पर बसे डेरे, आखिर कितनी जिंदगियां दांव पर लगाएगा लापरवाह सिस्टम, बेसमैंट बने मुसीबत

    Spread the love

    Spread the loveतुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर-1 स्थित पांच मंजिला इमारत में हुआ अग्निकांड केवल एक हादसा नहीं, बल्कि शहरी नियोजन और सुरक्षा मानकों में लगातार बरती जा रही लापरवाही…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *