दिल्ली में आज सामने आए 1 हजार से नीचे नए संक्रमित केस, मुख्यमंत्री बोले- धीरे-धीरे करेंगे अनलॉक

Spread the love

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आज से शुरू हुए सरकारी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र से गुजारिश की है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द टीके खरीदकर राज्यों को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं बल्कि मिलकर काम करने का है। ऐसे में केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा

उन्होंने ये भी कहा कि बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 900 केस आए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है कि 1000 से भी कम केस एक दिन में रिपोर्ट हुए हैं।

केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और यहां एक सप्ताह के लिए निर्माण गतिविधियों और फैक्टरियों को खोले जाने की इजाजत दी गई है। संक्रमण की दूसरी लहर से बेहद प्रभावित दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया करीब छह सप्ताह से ज्यादा समय से लागू लॉकडाउन के बाद हो रही है।

केजरीवाल ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘दिल्ली में पिछले 24 घंटे में करीब 900 मामले सामने आए हैं। संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से नीचे है और संक्रमण दर में कमी आई है इसलिए हम ज्यादा गतिविधियों को शुरू करेंगे। हम चाहते हैं कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट आए।’

केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में स्थित एक कोविड-19 टीकाकरण अभियान केंद्र का मुआयना किया। इस केंद्र की व्यवस्था कुछ इस तरह की गई है कि लोग अपने वाहनों में बैठे-बैठे ही टीका लगवा सकेंगे।

और पढ़े  महंगाई की एक और नई मार-: रैपिडो का बढ़ा किराया, दोपहर में देना होगा डबल भुगतान, ₹70 वाली राइड 150 तक पहुंची

उन्होंने कहा, इस केंद्र पर लोग अपनी कार या मोटरसाइकिल से आ सकते हैं। लोग पैदल चलकर भी आ रहे हैं। जैसे ही हमें 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीके की आपूर्ति होती है, यह व्यवस्था उनके लिए भी शुरू हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने तत्काल आधार पर कोविड-19 टीके की खरीद के लिए वैश्विक स्तर पर रुचि पत्र (ईओआई) जारी किया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हमने वैश्विक स्तर पर निविदा डाली है और उम्मीद करते हैं कि कुछ कंपनियां आएंगी। विभिन्न सरकारों ने वैश्विक निविदा निकाली है लेकिन इसके परिणाम बहुत अच्छे नहीं हैं। अगर कुछ कंपनियां हमसे संपर्क करती हैं तो यह अच्छा होगा। लेकिन मेरी समझ है कि दुनिया की कंपनियां टीकों की खरीद के लिए केंद्र सरकार से बात करना चाहती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, पहले से एक बेटी थी दूसरी बेटी होने पर नाखुश था आरोपी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में मुकुंदपुर इलाके में पुलिस ने एक बच्ची का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता दीपक को हत्या के आरोप में…


    Spread the love

    US का बड़ा फैसला: रूबियो ने फर्स्ट वीजा फ्रेमवर्क का किया एलान, जानें भारतीयों को क्या होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिका फर्स्ट वीजा का एलान किया है। इसके तहत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *