दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई : अमूल के बाद मदर डेयरी के दामो में आया उबाल, 2 रुपये लीटर की वृद्धि..

Spread the love

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। इसमें दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 11 जुलाई 2021 यानी कल से लागू होगी। कोरोना काल में महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। उच्च इनपुट लागत के कारण कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मदर डेयरी ने कहा कि नई कीमतें सभी दूध वेरिएंट के लिए लागू होंगी। कंपनी ने बयान में कहा कि, ‘कंपनी कुल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही महामारी के कारण दूध उत्पादन भी प्रभावित हुआ. दिल्ली एनसीआर में एक लीटर फुल क्रीम मिल्क अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये में मिलेगी। टोन्ड मिल्क की कीमत 45 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले एक साल में, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती परिचालन लागत के साथ कृषि की कीमतों में आठ से 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।


Spread the love
और पढ़े  LPG- 47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से भारत लौटा 'नंदा देवी', जानें..
  • Related Posts

    संसद बजट सत्र: दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर भारत सरकार के रुख से पूरे देश को अवगत कराया। आज ईरान और अमेरिका-इस्राइल…


    Spread the love

    दिल्ली- बम की धमकी:  विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया बम की धमकी वाला मेल, CM समेत कई बड़े नेताओं का भी नाम

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *