ताउते 155-165 किमी प्रति घंटा गुजरात की ओर तेजी से बढ़ता हुआ मुंबई और सूरत एयरपोर्ट बंद जानिए क्या है ताउते तूफान

Spread the love

दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है। 

ताउते चक्रवात से अबतक प्रभाविक इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ताउते की वजह से मुंबई में भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं ताउते से संबंधित और अपडेट्स जानने के लिए और अबतक इससे मची तबाही की जानकारी के लिए ये वीडियो देख सकते हैं

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा। इस बीच गुजरात के गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ और दीयू में भारी बारिश की संभावना है।

अहमदाबाद के मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ताउते तेज हवाओं के साथ गुजरात के तट पर आज शाम तक पहुंचेगा और देर रात को पोरबंदर और महुवा तट से गुजरेगा। इस दौरान तेज हवाओं के चलने  की संभावना है और इनकी रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटा होगी।


Spread the love
और पढ़े  फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सर्वोच्च अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी बात कही है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को दीमक की तरह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *