डबल मर्डर- गर्भवती पत्नी और मासूम की चीखों पर भी नहीं पसीजा दिल… धारदार हथियार से काट डाला

Spread the love

कानपुर के घाटमपुर कोतवाली के गोपालपुर के मजरा शारदेपुर में रविवार रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी रूबी देवी (32) व बेटे लवांश (2.5) की धारदार हथियार से हत्या करके सनसनी फैला दी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग निकला। देवर पप्पू घर पहुंचा तो खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार समेत अन्य आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

शराब पीने का विरोध करती थी पत्नी
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फरार पति की तलाश में पुलिस की तीन विशेष टीमों को लगाया गया है। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि शराब पीने को लेकर सुरेंद्र यादव की पत्नी अक्सर विरोध करती थी।

पति ने धारदार हथियार से दोनों को मारा
इस कारण दोनों में आए दिन विवाद होता था। रविवार रात नौ बजे भी वह शराब पीकर लौटा तो पत्नी ने विरोध जताया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। तभी आक्रोशित सुरेंद्र ने धारदार हथियार से पत्नी के गर्दन और ढाई साल के बेटे के सिर पर कई वारकर मौत के घात उतारकर दिया।

पति की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी
इसके बाद मौके से फरार हो गया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें गांव में लोगों से पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल मौके से आलाकत्ल (बांका) बरामद कर लिया गया है। पति की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- कौन होगा राममंदिर का नया CEO? 16 दावेदारों के बाद इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

आसपास गांव में सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। वहीं वारदात के बाद घर के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन लोगों का कहना था कि बच्चे को मारने में भी उसके एक बार हाथ नहीं कांपे। पुलिस ने देर रात मां व बेटे को लहूलुहान शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गर्भवती पत्नी और मासूम की चीखों पर भी नहीं पसीजा दिल
दिलदहला देने वाले इस दोहरे हत्याकांड से गांव के लोग स्तब्ध हैं। आरोपी सुरेंद्र स्वामी कमाई को लेकर कोई एक कार्य नहीं करता था। वह कभी ट्रक में खलासी का काम कर लेता था तो कभी मजदूरी करता था। इससे घर का खर्च भी बमुश्किल चलता था।

शराब में उड़ाता रहता था कमाई
इसके बाद उस कमाई को शराब के नशे में उड़ाता रहता था। इसी बात को लेकर पत्नी रूबी देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों ने बताया कि रूबी मौजूदा समय पांच माह की गर्भवती थी।

बावजूद इसके विवाद होने पर सुरेंद्र का दिल नहीं पसीजा और इस कदर उस पर गुस्सा हावी हुआ कि गर्भवती पत्नी व ढाई साल के बेटे लवांश पर एक के बाद एक धारदार हथियार से वारकर हमेशा के लिए सुला दिया। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शादी के बाद चार साल भी नहीं निभा पाया साथ
हत्यारोपी सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा है। तीनों भाई गांव में अलग-अलग परिवार समेत रहते हैं। सुरेंद्र की चार पहले वर्ष 2021 में फतेहपुर में रूबी से शादी हुई थी। ज्यादातर ट्रक में खलासी का काम करने से कमाई कम होने के साथ शराब के नशे की आदत से उस पर ऐसी हैवानियत सवार हुई कि उसने अपने ही परिवार को खत्म कर दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

    Spread the love

    Spread the loveजीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने चित्रकूट और बांदा में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन व कर चोरी से जुड़े नेटवर्क…


    Spread the love