जिलाधिकारी श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया तथा एसडीएम हिमांशु कफल्टिया समेत अन्य राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण शनिवार देर सायं तक टनकपुर तथा बनबसा के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टनकपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जलभराव, नालों, पुलिया की स्थिति आदि का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री तोमर द्वारा किया गया। तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
हुड्डी नदी क्षेत्र मे जाकर, वहां हो रहे नदी के बहाव से भू-कटान का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बनबसा, जगबुडा स्थिति कोविड-19 स्क्रीनिंग पॉइंट जाकर वहाँ हो रही टेस्टिंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी बाहरी व्यक्ति को बिना जाँच किए तथा बिना आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के जिले में प्रवेश नहीं दिया जाए। तथा टेस्टिंग बढ़ाने में तेजी की जाए । उन्होंने ने स्क्रीनिंग पॉइंट पर मास्क, सैनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए









