चमोली: भ्रामक सूचना व रील्स बनाने वालों पर पुलिस का सख्त रुख, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

 

केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर गलत सूचना और रील्स साझा करने के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

एसपी नीहारिका तोमर के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में जुटी है। एक ओर प्रशासन यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है, वहीं पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की मदद में लगी है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर केदारनाथ यात्रा और दर्शन व्यवस्था को लेकर कुछ भ्रामक वीडियो और रील्स सामने आए। इन वीडियो के जरिए श्रद्धालुओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा 24 घंटे निगरानी के दौरान ऐसे मामलों को चिन्हित किया गया। शुरुआती जांच में इनकी गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

पुलिस ने  बताया कि अन्य संदिग्ध वीडियो की पहचान की जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने और बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को शेयर न करने की अपील की है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर सड़कों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love