खबर आपके काम की…. महामारी में मिली सुविधा घर बैठे बन सकेगा ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस जाने क्या है तरीका

Spread the love

परिवहन विभाग जल्द ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके साथ ही आरसी का रिन्यूअल भी घर बैठे हो सकेगा
दरअसल, परिवहन मंत्रालय ने कोरोना कर्फ्यू के बीच कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने का काम किया है। इसके तहत मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस की शुरुआत प्रक्रिया और आरसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए।
फेसलेस सेवा के लिए मंत्रालय ने सभी राज्यों को गाइडलाइंस भेज दी हैं। इन गाइडलाइंस के तहत उत्तराखंड में भी फेसलेस प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी के अगुवाई में इस पर काम शुरू हो चुका है। एनआईसी को आरटीओ ने सॉफ्टवेयर में तब्दीली करने को लेकर पत्र भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 15 से 20 दिन के भीतर फेसलेस सेवा शुरू हो जाएगी।

ऐसे बनेगा लाइसेंस
सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद ड्राईवर/लर्नर लाइसेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि यह सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध है या आरटीओ जाना पड़ेगा। नए नियमों के तहत लर्निंग लाइसेंस बनने के साथ ही इसका प्रिंट निकालने तक की पूरी प्रक्रिया घर से ही अमल में लाई जा सकती है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणपत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल चिकित्सा प्रमाणपत्र, लर्निंग लाइसेंस एप्लाई करने और रिन्यूअल में किया जा सकता है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- ज्वालापुर में अंडरपास के किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *