क्राइम मीटिंग के दौरान एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

आज दिनांक 29 मई 2021 को श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल द्वारा नैनीताल एवं भवाली सर्किल के क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की गई। अपराध गोष्टी के दौरान अधीनस्थों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए।

1 युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के दृष्टिगत थाना प्रभारी अपने-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही करें। जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को नशे से अवमुक्त किया जा सके।
2 सभी थाना प्रभारी अपराध नियंत्रण हेतु निरोधात्मक कार्यवाही पर विशेष ध्यान दें।
3 सामाजिक माहौल खराब करने वाले एवं अराजक तत्वो पर अंकुश लगाने हेतु उन्हें 107/116 सी.आर.पी.सी. के अंतर्गत पाबंद किया जाए।

4 पूर्व में गुमशुदा हुए बालकों/व्यक्तियों/महिलाओं की बरामदगी हेतु और अधिक सक्रिय प्रयास किए जाये।

5 यातायात नियंत्रण/सुधार हेतु आम जनमानस को यातायात के प्रति जागरूक करें एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

6 थाना प्रभारी एवं थाने में नियुक्त उपनिरीक्षक गण पूर्व विवेचनाओ का समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
7 सम्मन/वारंटो का शत-प्रतिशत तामील कराया जाये।

8 क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थानों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण कराये।
9 डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं मैं रिस्पांस टाइम कम करते हुए पीड़ित के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

10 वर्तमान कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध महामारी अभियान के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करें।
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान श्री देवेंद्र सिंह पींचा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, श्री विजय थापा क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी भवाली, श्री योगेश उपाध्याय वाचक एस.एस.पी. नैनीताल श्री दीप भट्ट निरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल, श्री महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, श्री राजकुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस संचार केंद्र नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल/भवाली, थानाध्यक्ष तल्लीताल, भीमताल,मुक्तेश्वर एवं बेतालघाट सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- स्कूलों में 7 अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं का अभिभावकों संग होगा स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *