कोरोना संकट समेत कई अन्य मुद्दों पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात

Spread the love

कोरोना संकट के बीच अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गुरुवार देर शाम फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं ने इस दौरान कोरोना संकट समेत भारत-अमेरिका साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा किए।न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ये फोन कॉल कमला हैरिस की तरफ से ही प्रधानमंत्री मोदी को किया गया था। दोनों नेताओं के बीच कोराना वैक्सीन की किल्लत को लेकर भी चर्चा हुई।  

अब इसकी पुष्टि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कर दी है। उन्होंने लिखा कि कुछ देर पहले कमला हैरिस से बात हुई है। मैंने दुनियाभर में वैक्सीन देने के लिए और भारत को वैक्सीन की सप्लाई का आश्वासन देने के लिए अमेरिकी रणनीति की सराहना की है और हैरिस को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले समर्थन के लिए भी मैंने उनका धन्यवाद किया। पीएम ने लिखा कि उन्होंने वैक्सीन को लेकर भारत-अमेरिका के बीच चल रहे सहयोग को लेकर भी चर्चा की।  

पीएम मोदी ने हैरिस को भारत आने का भी न्योता दिया : पीएमओ
पीएमओ के अनुसार पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया है और कहा है कि हालात सुधरने के बाद भारत आइए। पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच वैक्सीन उत्पादन समेत स्वास्थ्य आपूर्ति की चेन को और मजबूत करने के प्रयासों को पर चर्चा की। इस दौरान महामारी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव पर बात करते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी की क्षमता और कोरोना वैक्सीन की पहल पर भी चर्चा की।

और पढ़े  जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *