उत्तर प्रदेश : 35246 लोगों को 10-10 हजार रुपये महीने देगी योगी सरकार, जानिए किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ

Spread the love

चुनाव से पहले केन्द्र से लेकर यूपी सरकार ने योजनाओं की झड़ी लगा दी है। आए दिन सीएम योगी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव के नजदी आते ही यूपी सरकार लोगों को साधने में जुटी है। सीएम योगी ने लोकार्पण और शिलान्यास के बीच ग्राम रोजगार सेवकों को भी बड़ा तोहफा दे डाला है। सीएम योगी ने ऐलान किया है कि मनरेगा के ग्राम रोजगार सेवकों को अब हर माह दस हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। मानदेय की बढ़ी धनराशि अक्टूबर माह से ही सभी 35246 ग्राम रोजगार सेवकों को मिलना शुरू हो जाएगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी सम्मेलन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सिर्फ ग्राम रोजगार सेवक ही नहीं तकनीकी सहायक, कम्प्यूटर आपरेटर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक सहित कुल दस तरह के संविदा कार्मिकों का मानदय बढ़ाया जा सकता है। इस बढ़ोत्तरी का सीधा लाभ 41 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा।

एक माह के अंदर एचआर पॉलिसी लाएगी योगी सरकार
लखनऊ में स्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह मानदेय ही नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि ग्राम रोजगार सेवकों की सेवा भी निरंतर बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति से पहले उपायुक्त मनरेगा की सहमति लेना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तरह मनरेगा कार्मिकों के लिए एक माह के अंदर एचआर पालिसी लाई जाएगी। जिससे साल में 20 दिन का आकस्मिक अवकाश और 10 दिन का चिकित्सीय अवकाश भी दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि मनरेगा कार्मिकों के लिए जॉब चॉर्ट में ग्राम विकास विभाग के अन्य कार्यों को भी जल्द जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को निरंतर रोजगार मिला रहे।

और पढ़े  हनीमून पर पत्नी के साथ पूरे खानदान को नैनीताल ले गया पति, तलाक की कगार पर रिश्ता।

Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *