उत्तराखंड : भाजपा को घेरने की कोशिश में कांग्रेस,  हरदा उतरे मैदान में….

Spread the love

भाजपा जिस रणनीति के जरिये सत्ता वापसी के प्रयास में है, कांग्रेस ने उसी रणनीति से ही भाजपा को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस ने कुमाऊं से परिवर्तन यात्रा सीएम के गढ़ से शुरू की है। चार दिन की यह यात्रा केंद्र में रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री बनाए गए अजय भट्ट के संसदीय क्षेत्र में रखी गई है।
भाजपा ने कुछ समय पहले कुमाऊं पर फोकस बढ़ाया है। चिंतन शिविर में भाजपा हाईकमान के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इसके बाद भाजपा ने सीएम पद पर बदलाव करते हुए कुमाऊं से सीएम बनाया। जब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट से लोकसभा पहुंचे अजय भट्ट को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। इन बदलावों कोमैदान और पहाड़ को साधने की कोशिश के साथ ही कुमाऊं में किसान आंदोलन के गढ़ तराई में अपनी पैठ को मजबूत करने के तौर पर देखा गया।
अब कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा को भाजपा की रणनीति से उसे ही घेरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा खटीमा से प्रारंभ की है। यहां पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का घर होने के साथ विधानसभा क्षेत्र भी है। खटीमा का इलाका पहाड़ और मैदान का संगम भी है। चार दिन तक चलने वाली यात्रा नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रखी गई। इस दौरान यात्रा संसदीय क्षेत्र की खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर,जसपुर, काशीपुर और समापन वाले दिन छह सितंबर को बाजपुर, गदरपुर और रुद्रपुर विधानसभाओं में कार्यक्रम रखे गए हैं। 

और पढ़े  चमोली- यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन का आरोप

दो विधानसभाओं के लिए भी बनाई योजना
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट की नैनीताल और भीमताल विधानसभा में परिवर्तन यात्रा नहीं पहुंच रही है। हालांकि कांग्रेस ने इन विधानसभाओं के लिए प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल कहते हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है, इसके मद्देनजर अभी तराई- भाबर की विधानसभाओं में कार्यक्रम है। जब अल्मोड़ा संसदीय सीट पर परिवर्तन यात्रा प्रारंभ होगी, उस समय इन दोनों विधानसभाओं में कार्यक्रम होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *