13 जिलों में एक बजे तक हुआ इतना मतदान
अल्मोड़ा जिले में दोपहर एक बजे तक 30.67 , उत्तरकाशी में 40.12, उधम सिंह नगर में 37.17, चमोली में 33.82, चंपावत में 34.66 टिहरी गढ़वाल में 32.59, देहरादून में 34.45, नैनीताल में 37.41, पिथौरागढ़ में 29.68, पौड़ी गढ़वाल में 31.59, बागेश्वर में 32.55, रुद्रप्रयाग में 34.82 और हरिद्वार जिले में 38.83 फ़ीसदी मतदान हुआ।
उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 35.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा मसूरी में एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। उधर, जनपद उत्तरकाशी में दोपहर एक बजे तक 40.12 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग जिले की दोनों विधानसभा में 35 फीसदी मतदान हुआ है।









