उत्तराखंड : थराली,चमोली बिग न्यूज पिण्डरघाटी के सुप्रसिद्ध लाटू मंदिर धाम के कपाट छ:महीनों के लिए खुले।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज रहे मौजूद.

Spread the love

चमोली जिले के पिण्डरघाटी में स्थित नंदादेवी राजजात मार्ग के आखिरी गांव वाण में विश्व प्रसिद्ध प्राचीन लाटू देवता के मंदिर के कपाट आज बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर छ: महीनों के लिए कुनियाल ब्रहमणों के विधिविधान से पूजा अर्चना करने के साथ ही खोल दिए गए।इस अवसर पर राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे।

बताते चलें कि लाटू देवता मूल रूपं से कन्नौज के वैष्णव थे।प्राचीन काल में वे अपनी ईष्ट देवी भगवती की खोज में आकाश की ओर चले तो वाण गांव में ही रूक गए।तब से आज तक नंदादेवी की प्रत्येक लोकजात और राजजात की अगवानी लाटू देवता ही करते है।नंदा भगवती ने लाटू देवता को अपना धर्म भाई मान लिया।मान्यता है कि यहां हर किसी की मनोकामना पूरी होती है।

आज कोरोना काल की गाइडलाइंस के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ सीमित रही।पूर्व में यहां कपाट खुलने के अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड पडती रही है।आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में कुनियाल ब्रहमणों ने दुर्गा एवं विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर लाटू धाम के कपाट खोलकर श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना कराई।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *