उत्तराखंड : कलयुगी बाप ने शराब के नशे में नाबालिग बेटी की आबरू लूटी, बड़ी बहन ने खोला राज ।

Spread the love

बाप-बेटी के रिश्ते को एक और कलयुगी पिता ने शर्मसार किया है। नेपाल मूल का यह कलयुगी पिता शराब के नशे में 13 साल की नाबालिग बेटी की आबरू लूटता रहा। राज खुला तो स्वयंसेवी संस्था रीड्स ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही दरिंदे पिता की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
नेपाल मूल का निवासी आरोपी पचपकरिया में बटाई में खेती करता है। शराब के नशे में पति की हरकतों के तंग होकर कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी 15 व 13 साल की बेटियों व 10 साल के बेटे को छोड़ कर घर से कहीं चली गई। दोनों बेटियां और बेटा पिता के साथ रहते हैं।
बताया गया कि गत 26 सितंबर को उसकी बड़ी बेटी घर से भाग गई थी, जिसे पुलिस ने खोजकर रीड्स संस्था के उज्वला पुनर्वास केंद्र के सुपुर्द किया था। बताया गया कि पुनर्वास केंद्र में हुई पूछताछ में उसने पिता की दरिंदगी का राज खोला तो संस्था के कार्यकर्ता दंग रह गए।
आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 व 3/4, 5/6 पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

संस्था के को-आर्डिनेटर जनक चंद के मुताबिक दरिंदा पिता शराब के नशे में तीनों बच्चों के साथ न सिर्फ मारपीट करता है, बल्कि 13 साल की छोटी बेटी की आबरू भी लूटता रहा। पिता की दरिंदगी पता चलने पर संस्था की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 व 3/4, 5/6 पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मामले की जांच शुरू करने के साथ ही आरोपी पिता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़े  हरिद्वार- GST का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *