उत्तराखंड : आज से 18 – 44 साल वालों का वैक्सीनेशन शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Spread the love

सोमवार से 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को सोमवार से कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज उत्तराखंड में उपलब्ध हैं। इस आयु वर्ग के 50 लाख लोगों को वैक्सीन निशुल्क लगेगी। इसके लिए सरकार चार सौ करोड़ की राशि खर्च करेगी। जिसमें 100 करोड़ की राशि स्वास्थ्य विभाग को जारी हो चुकी है।
नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों के स्तर से वैक्सीनेशन की योजना तैयार की गई है। सरकार का जोर इस बात पर है कि खुली जगहों पर वैकसीनेशन कराया जाए। देहरादून में इसके लिए राधा स्वामी सत्संग भवन में पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो केंद्र 45 वर्ष से ऊपर वालों के लिए और तीन 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लिए बनाए गए हैं। सूबे के अन्य जिलों में भी इसी प्रकार से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। सभी जिलों को वैक्सीन की आपूर्ति की जा चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *