अयोध्या राम मंदिर : मंदिर के डिजाइन में आंशिक परिवर्तन, 44 के बजाय 48 लेयर पे टिकेगी नींव ।

Spread the love

राममंदिर निर्माण के लिए नींव के डिजाइन में राफ्ट को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब राम मंदिर की नींव 44 की जगह 48 लेयर पर टिकेगी। यही नहीं राफ्ट की मोटाई भी कम की गई है। पहले की डिजाइन के अनुसार, राफ्ट की मोटाई ढाई मीटर थी, जिसे घटाकर अब डेढ़ मीटर कर दी गई है।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। नींव की डिजाइन के अनुसार 44 लेयर का निर्माण होना था। अब उसमें 4 लेयर और बढ़ा दी गई हैं। अभी फिलहाल 42 लेयर बनकर तैयार हो चुकी हैं।
2 दिन के अंदर एक लेयर का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि उम्मीद है कि 20 सितंबर के करीब लेयर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद राफ्ट का निर्माण शुरू होगा, जो अक्तूबर तक तैयार होगा। विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर के लाल बलुआ पत्थरों से अक्तूबर के लास्ट या नवंबर के पहले हफ्ते में प्लिंथ का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  बरेली- दो दिन नो व्हीकल डे: डीएम पैदल दफ्तर जाएंगे, समाधान दिवस में ई-बस से पहुंचेंगे अफसर
  • Related Posts

    श्रम विभाग की बैठक में फैसला, प्रदेश में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले…


    Spread the love

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *