अयोध्या : पुलिस ने किया 2 टप्पेबाजों को गिरफ्तार ।

Spread the love

जनपद की थाना कुमारगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने उनके कब्जे से 35 हजार रुपये, दो अदद तमंचा, 4600 रुपये, 3400 रुपये व घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसायकिल बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में उक्त मामले की जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि कुमारगंज पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान मोटर साइकिक सवार दो युवकों को रोका गया तो उन्होंने अपने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी, जिस पुलिस ने उनका पीछा किया और इटौजा गांव के आगे पुलिया के पास से दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त दोनों युवक टप्पेबाजी की विभिन्न घटनाओं को कारित करने में शामिल हैं, उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान उक्त युवकों ने रामनयन सिंह निवासी गनेशपुर बाबा बाजार थाना कुमारगंज जनपद अयोधया व संजय सिंह निवासी गनेशपुर बाबा बाजार थाना कुमारगंज जनपद के रूप में अपनी पहचान बताई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  अब तक असम में 60% मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग,वोटिंग जारी..
  • Related Posts

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *