अब पूर्वांचल के रण में उतरेंगे PM मोदी, गोरखपुर क्षेत्र में करेंगे 4 जनसभा

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में गोरखपुर क्षेत्र में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 को बस्ती, 28 को महराजगंज, 01 मार्च को देवरिया और बलिया की जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
04 मार्च को पूर्वांचल की सातवें चरण की सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन अभी जिला तय नहीं है। जिन जिलों में उनकी जनसभाएं होनी है, वहां किस विधानसभा क्षेत्र में, किस स्थान पर सभा होगी, इसका चयन कर तैयारियां शुरु करने में पार्टी के नेता जुट गए हैं। प्रधानमंत्री 27 को बस्ती से ही मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जिसे देश भर में वर्चुअल प्रसारित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में चुनाव को 7 चरणों में कराया जा रहा है। अब तक चुनाव के दो चरण सम्पन्न किए जा चुके हैं। अभी पांच चरणों के चुनाव शेष हैं जिसके लिए 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को क्रमश: मतदान होना है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पूर्वांचल के गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं की शुरुआत 27 फरवरी को बस्ती से होगी।
27 को बस्ती की जनसभा में बस्ती मण्डल के सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के कार्यकर्ता वर्जुअली जुड़ेंगे। इसी तरह गोरखपुर मण्डल में उनकी दो जनसभाएं क्रमश: 28 फरवरी को महराजगंज एवं 01 मार्च को देवरिया में होगी। देवरिया की जनसभा वाले दिन ही प्रधानमंत्री बलिया में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। समयाभाव में बलिया की जनसभा वर्चुअल भी हो सकती है।

और पढ़े  तेल आयात: भारत में फिर बढ़ेगा रूसी तेल का आयात, इराक बना सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

Spread the love
  • Related Posts

    गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है,…


    Spread the love

    LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *