दूसरी लहर का पीक निकलने के तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। एक तरफ केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि बीते दो दिन में नए मामलों में 20 हजार से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,280 नए मामले आए हैं जबकि 605 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,33,725 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,36,365 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,88,440 हो गई है।







