अब “गुलाब” मचाएगा तबाही : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान का हाईअलर्ट, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द ।

Spread the love

यास के छह माह बाद बंगाल की खाड़ी में ‘गुलाब’ उठ रहा है। यह चक्रवाती तूफान का रूप लेकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश व बंगाल में कहर ढा सकता है। फिलहाल यह तूफान गहरे दबाव के रूप में है। इससे खतरे को देखते हुए ओडिशा के सात जिलों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है तो बंगाल में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए समस्त सरकारी कर्मचारियों की पांच अक्तूबर तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र शनिवार देर शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। यह चक्रवाती तूफान दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव ओडिशा के गोपालपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम के बीच होगा। बंगाल में भारी वर्षा हो सकती है।

पाकिस्तान ने दिया ‘गुलाब’ नाम
इस बार नाम देने का जिम्मा पाकिस्तान का था। उसने इसे ‘गुलाब’ नाम दिया है। यह अभी मध्य बंगाल की खाड़ी से ये उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। छ महीनों पहले यास तूफान ने देश के तटीय हिस्सों में जमकर तबाही मचाई थी। उसके बाद अब ‘गुलाब’ दस्तक दे रहा है।

ओडिशा में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि राज्य के सात जिलों में शनिवार को हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। तूफान की आशंका वाले क्षेत्रों में राहत टीमों को भेज दिया गया है, ताकि निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा सके। ओडीआरएफ की 42 और एनडीआरएफ की 42 टीमें तैनात कर दी गई हैं। राज्य के सात जिलों- गजपति, गंजाम, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर व कंधमाल में तूफान को लेकर हाईअर्लट किया गया है।

और पढ़े  ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

बंगाल में भारी वर्षा की आशंका
उधर, बंगाल में ‘गुलाब’ के असर से भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां पांच अक्तूबर तक तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *