दर्दनाक सड़क हादसा : रीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों की वैन टकराई ट्रक से, 6 लोगों की मौत..

राजस्थान के जयपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां चाकसू में एनएच-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वैन में भिडंत हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें चाकसू के सैटेलाईट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में सवार 11 लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने जा रहे थे।
ट्रेक और वैन के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई। वहीं चार परीक्षार्थियों ने भी दम तोड़ दिया। घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

और पढ़े  26/11 मुंबई हमला: समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी, 60 घंटे तक दहशत में रही मायानगरी
  • Related Posts

    रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति, क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

    उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की…

    2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

    इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे…