साइबर अटैक के कारण देश में लगा आपातकाल पढ़ें खबर विस्तार से.

Spread the love

जी हां किसी साइबर अटैक के कारण किसी देश में आपातकाल लगने की खबर शायद ही आपने कभी पढ़ी होगी, लेकिन अमेरिका में बड़ा साइबर अटैक हुआ है। इस साइबर अटैक के बाद अमेरिकी सरकार ने आपातकाल का एलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक है। अमेरिका की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन पर यह साइबर हमला हुआ है। जानकारों का मानना है कि हमला कोरोना महामारी की वजह से हुआ क्योंकि इस पाइपलाइन के अधिकत इंजीनियर घरों से कंप्यूटर पर काम कर रहे थे।

कोलोनियल पाइपलाइन से प्रतिदिन 25 लाख बैरल तेल जाता है। अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के राज्यों में डीजल, गैस और जेट ईंधन की 45 फीसदी आपूर्ति इसी पाइपलाइन से होती है। पाइपलाइन पर साइबर अपराधियों के एक गैंग ने शुक्रवार को हमला किया जिसके बाद से इसकी मरम्मत का काम अभी भी जारी है। इमरजेंसी के एलान के बाद अब यहाँ से ईंधन की सप्लाई पाइपलाइन की जगह सड़क मार्ग से हो सकती है।

जानकारों का कहना है कि इसकी वजह से सोमवार को ईंधन की कीमतें 2-3 फीसदी तक बढ़ जाएंगी, लेकिन उनका मानना है कि अगर इसे जल्दी बहाल नहीं किया गया तो इसका असर और व्यापक हो सकता है। कई सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि ये रैन्समवेयर हमला डार्कसाइड नाम के एक साइबर-अपराधी गिरोह ने किया है। उन्होंने गुरुवार को कोलोनियल नेटवर्क में सेंध लगाई और लगभग 100GB डेटा को अपने कब्जे में ले लिया।

और पढ़े  मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की झलकियां: किन बातों पर आरएसएस प्रमुख का जोर

इसके बाद हैकरों ने कुछ कंप्यूटरों और सर्वरों पर डाटा को लॉक कर दिया और शुक्रवार को फिरौती की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वे इस डेटा को इंटरनेट पर लीक कर देंगे। कंपनी का कहना है कि वो सेवाओं को बहाल करने के लिए पुलिस, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और ऊर्जा विभाग के संपर्क में हैं। रविवार रात को उसने बताया कि उसकी चार मुख्य लाइनें ठप्प हैं और टर्मिनल से डिलीवरी प्वाइंट तक ले जाने वाली कुछ छोटी लाइनें काम करने लगी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *